37 Views

असली धर्म क्या है ? https://globalhinduism.online/?p=5923

*धर्म के नाम पर ?* *वैश्विक उन्माद कब* *रूकेगा ??*
✍️ २९१७

*विनोदकुमार महाजन*
🕉️🕉️🚩✅

सबसे पहले धर्म क्या है यह देखते है !
संपूर्ण सृष्टी का कल्याण , समस्त मानवप्राणी का कल्याण , सभी सजीवों को अभय तथा ईश्वरीय रचना के अनुसार सृष्टी संतुलन बनाये रखने में जो सहायक सिद्ध होता है , वही धर्म होता है !

धर्म के नाम पर उच्छाद फैलाना , उन्माद फैलाना , दूसरों का जीना हराम कर देना, पशु पक्षीयों को अभय देने के बजाए , उनकी हत्या कर देना यह धर्म नहीं हो सकता ! अथवा नाही तार्किक विवाद में आता है !
यह वास्तव में अधर्म ही होता है !

जो वास्तव में भूतदया सिखाता है , परोपकार सिखाता है , मानवता की पूजा सिखाता है , सभी पर , सभी सजीवों पर दिव्य प्रेम करना सिखाता है , वही असली धर्म होता है !

तो संपूर्ण विश्व पर एक नजर डालकर आप ही बताईये , वास्तव में धर्म कौनसा है और धर्म के नाम पर , उन्मादी और विनाशकारी अधर्म कैसे फैलाया जा रहा है ?

ऐसे उन्मादी अधर्म को और अधर्मीयों को रोकने के लिये , विश्व के संपूर्ण मानवता प्रेमी तथा पशुपक्षी और सजीव प्रेमीयों को एक होकर , ऐसे विनाशकारी उन्माद का विरोध करना ही चाहिए !

वैश्विक महाक्रांती द्वारा वैश्विक शांती के इस महाअभियान के लिये , मुझे आपका संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा , ऐसी आशा करता हूं !

ईश्वरीय सिध्दांतों के अनुसार, संपूर्ण धरती पर , असली धर्म की पुनर्स्थापना ही विश्व के संपूर्ण मानव प्राणीयों का जीवन का उद्दीष्ट होना चाहिए !

चलो नये युग की ओर !
चलो दिव्य प्रकाश की ओर !

*जय श्रीकृष्ण !!*

🕉️🚩✅🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!