हरि ॐ तत्सत। आज दिनांक 08.04.2022 को चैत्र नवरात्रि सप्तम माता कालरात्रि की असीम कृपा से विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ के सानिध्य में # Youth & Nature Improvement Trust # का गठन किया गया, जिसका प्रथम अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद महाजन को बनाया गया। उक्त ट्रस्ट के गठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रकृति के साथ जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाना और प्राकृतिक संसाधनों – संपदाओं व नदियों को संरक्षित करना है ताकि, जलवायु एवं पर्यावरण परिवर्तन पर नियंत्रण किया जा सके।अलख निरंजन।। पंडित लक्ष्मण बालयोगी प्रबंधकर्ता मुख्य प्रशासकीय न्यासी विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ