288 Views

देव ,देश और धर्म के लिए ??
✍️ २२८९

विनोदकुमार महाजन

🕉🚩🕉🚩🕉🚩

देव , देश , और धर्म
के लिए जिन्होंने संपूर्ण
जीवन ही समर्पित किया है ,
उनको धन , वैभव ,ऐश्वर्य , यश ,किर्ती,
सभी प्रकार के सुख ,राजऐश्वर्य ,
साक्षात स्वर्गीय सुख भी ,
किस काम के ??

देव , देश ,धर्म के लिए जिन्होंने
सभी सुखों का आजीवन त्याग किया है , उनको प्रलोभन ,
धन लालसा कैसे बाधित करेंगे ?

अथवा चाहे दुखों के कितने भी पहाड़ पार करने पडेंगे
तो भी…अपने सिध्दातों पर
ऐसे महात्मा अडीग ही रहते है !

मगर आज की घडी में ऐसे
” संपूर्ण समर्पित ” , महात्मा
समाज में कितने प्रतिशत मिलेंगे ??

एक प्रतिशत ? या उससे भी कम ?

ऐसे समर्पित व्यक्ति चाहे एक प्रतिशत भी क्यों न हो ??
निन्यानबे प्रतिशत को भारी ही
पडेंगे !!

क्योंकी उनके ” निस्वार्थ भाव ”
का कोई मोल नही होता है !

” अनमोल रतन !! ”

विश्व परिवर्तन की लहर लाने के लिए ,मुझे ऐसे ” एक प्रतिशत ! ”
वाले ही चाहिए !!

मिलेंगे ?
कब ??
इंतजार जारी रहेगा !

हरी ओम्

🤝🤝🤝🤝🤝🤝

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!