212 Views

सनातन धर्म क्या है ?
✍️ २१६२

विनोदकुमार महाजन

🕉🕉🕉🕉🕉🚩

सनातन धर्म का अर्थ क्या है ?
केवल कर्मकांड,पूजापाठ करनेवाले,
चोटी रखने वाले,छूआछूत करनेवाले,और भी कुछ…
इतना सनातन धर्म का
सिमीत अर्थ नहीं है !

सनातन मतलब अनादी अनंत !
सनातन मतलब ईश्वरी सिध्दांत !
सनातन मतलब चराचर !
सनातन मतलब ब्रम्हांड !
सनातन मतलब संपूर्ण सजीव सृष्टी !
सनातन मतलब पूर्णत्व !
सनातन मतलब आध्यात्म !
सनातन मतलब अनेक गूढ़ विषयों का रहस्य उद्घोषित करनेवाला धर्म !
सनातन मतलब आत्मा परमात्मा की खोज !
सनातन मतलब ईशत्व !
सनातन मतलब मनुष्योपयोगी धर्म ग्रंथों का,अनेक शास्त्रों का,अनेक कलाओं का निर्माण !
सनातन मतलब सभी सजीवों का सुख समाधान !
सनातन मतलब धर्म – अर्थ – काम – मोक्ष का विस्तृत विवेचन !
सनातन मतलब सभी सजीवों सहीत संपूर्ण मानवजाती का निरंतर कल्याण !
सनातन मतलब सत्य !
सनातन मतलब ईश्वरी तेज !
सनातन मतलब साक्षात ईश्वर !

और सनातन मतलब ?
हिंदुत्व !
विश्वव्यापक हिंदुत्व !
सभी के कल्याणकारी हिंदुत्व !
मानवताप्रेमी हिंदुत्व !
सभी को जोडने वाला हिंदुत्व !
सभी पर पवित्र ईश्वरी प्रेम करने को सिखाने वाला हिंदुत्व !
सभी प्राणीयों में एकसमान आत्मतत्व देखकर, सभी के आत्मा की पूजा करने को सिखाने वाला हिंदुत्व !
गाय को भी माता मानने वाला,गंगा को भी माता मानने वाला,भारत को भी माता मानने वाला,धरती को भी माता मानने वाला,
जहरीले साँपों में देवता मानकर, उसे भी पूजनेवाला…
विश्वकल्याणकारी,विश्वव्यापक, सर्वाभूती ईशत्व देखने वाला,
ईश्वर निर्मीत,
चिरंतन, निरंतर व्यापक

वैदिक सनातन हिंदू धर्म !!!

इतनी महानता, इतनी व्यापकता होनेपर भी…
अगर कोई सनातन धर्म को
हिंदु धर्म को बूरा कहता है…
तो…???
उसे आखिर कहें तो क्या कहें ?
वह केवल और केवल कर्मदरीद्री ही हो सकता है !

खुद, स्वयं ईश्वर निर्मित होकर,
खुद सनातनी होकर भी…
अगर खुद को ही कोई गाली देता है… तो…?
उसे क्या कहे ?
अज्ञान जीव ?
पागल ?
या पापात्मा ?

सनातन धर्म क्या है इसका आईना आपके सामने रखा है !
इस आईने में अपनी प्रतिमा देखेंगे तो जरूर खुद का वास्तव रूप सामने दिखाई देगा !

इसीलिए ईश्वर निर्मित सनातन धर्म को, आदर्श जीवनपध्दती को और सिध्दांतों को,महान हिंदुत्व को गाली देने से पहले…
सौ बार…हजार बार…
जरूर सोचे !
आत्मचिंतन और मनन करें !
और बाद में अपना मत बनाएं !

शायद,
इतना परमकल्यणकारी,जन्म जन्मांतर का ज्ञान देनेवाला, परमहितकारी,ब्रम्हज्ञान देनेवाला, सिखाने वाला,आत्मा का उध्दार करनेवाला…
दूसरा कोई मिलेगा नहीं !
जी हाँ दोस्तों,नहीं मिलेगा !

इसिलिए सभी को एक आवाज में बोलना ही पडेगा,
परमसत्य, अनादी अनंत,परमहितकारी
सनातन धर्म की जय हो !
परमकल्यणकारी
वैदिक सनातन हिंदु धर्म की अखंड जयजयकार हो !
ईश्वर निर्मित सत्य की जयजयकार हो !!!

हरी ओम्

🕉🕉🕉🙏🚩🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!