238 Views

दिल्ली के ठग का साथी ?
राम और कृष्ण को मिटा रहा है ?

( ले : – २१०६ )

विनोदकुमार महाजन
———————————–
कुछ दिन पहले,
दिल्ली के महाठग का एक साथी,शपथ पर खुद कह रहा था…और दूसरों को भी शपथ देकर कह रहा था…

” मैं राम और कृष्ण
को नही मानूंगा ”

कौन कहता है तुझे राम और कृष्ण को मानने को ?
और तेरे मानने ना मानने से ईश्वर पर कोई थोड़ा ही असर पडेगा ?
आखिर ईश्वर तो ईश्वर होता है !

मगर राम और कृष्ण को ना मानने के लिए कहकर, तुने तो तेरी लायकी ही दिखा दी !
बहुसंख्यक हिंदुओं के बीच में रहकर, यहाँ का खाकर, ऐसा जहर उगलना ठीक नहीं है दोस्त !

हम हिंदु सहिष्णु तो है की !
दूसरे धर्मों को कभी भी भला बूरा तो नहीं कहते है !
उल्टा सभी को मानसंन्मान देते है !सभी में एकसमान ईशत्व और आत्मतत्त्व देखकर, सभी पर प्रेम ही करते है !
दूसरे धर्मीयों के आस्था और श्रद्धा पर आघात नहीं करते है,बल्कि सभी का संन्मान ही करते है !
क्योंकि हमारे खून में यही आदर्श संस्कार बसे है !

राम और कृष्ण को ना मानने की शपथ लेकर, तुने तो तेरी औकात, क्षमता,लायकी और संस्कार भी दिखा दिए !
और धार्मिक लोगों का अपमान करके,कानून की भी धज्जियां भी उडाई !

हिंदुबहुल क्षेत्र में रहकर हिंदुओं के श्रद्धा और आस्था के विरुद्ध बोलना ,कृति करना,कुछ नौटंकीबाजों की अब आदत सी हो गयी है !
क्योंकि यहाँ का कानून ऐसे नमकहरामों को कठोर दंडित नहीं कर सकता है !
और दूसरी बात हिंदु बहुसंख्यक होकर भी निस्तेज हो गया है !खुद का आत्मसंन्मान खो चुका है !
ऐसा लगता है की,अनेक सालों की गुलामी के कारण हिंदुओं का धधगता आत्मतेज समाप्त हो गया है !ईश्वरी तेज समाप्त हो गया है !
इसिलए यह समाज सदियों से भयंकर अन्याय, अत्याचार सह रहा है !
और राम और कृष्ण के खिलाफ बोलने वालों को तुरंत सबक सिखाने में असमर्थ दिखाई देता है !
इसिलए ऐसे जहरीले साँप भयंकर जहर उगलते रहते है !

बहुसंख्यक हिंदुओं के टैक्स के पैसों पर पलकर भी कुछ बेईमान, हिंदु धर्म तथा हिंदु देवीदेवताओं को,साधुसंत, सत्पुरुषों को खुलेआम बदनाम कर रहे है !

इसीलिए इसके लिए कठोर दंड तथा कठोर कानून की सख्त और तुरंत आवश्यकता है !

दूसरी बात,
ऐसे देवीदेवताओं के,नमकहरामों के कहने से क्या राम और कृष्ण का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा ?
सृष्टि संतुलन करनेवाले देवताओं का अस्तित्व क्या ऐसे अल्पबुद्धि वाले य:कश्चित मानव समाप्त कर सकेंगे ?
जिनके पूर्वज भी राम और कृष्ण का नाम लेकर ही बडे हो गये…तो क्या ऐसे बेईमान खुद के पूर्वजों को भी गाली दे रहे है ?

राम और कृष्ण इतने तेजस्वी और शक्तिशाली देवता है की,इनका अस्तित्व कोई भी नकार नहीं सकता !और ना ही मिटा सकता है !
राम और कृष्ण को शपथ लेकर भी न मानने के लिए भी इनको राम और कृष्ण का ही नाम अपने जुबान से उच्चारित करना पड रहा है !
इतना बडा और व्यापक राम और कृष्ण का नाम है !

और एक महत्वपूर्ण बात,
आज तक धरती पर ऐसा लाल पैदा नहीं हुवा है…जो राम और कृष्ण का नाम मिटा सकें !

तो दो कौडी का नालायक आदमी क्या राम और कृष्ण को मिटायेगा ?

रही बात हिंदुओं के सहनशीलता की…तो ऐसे नौटंकीबाजों की वजह से ही हिंदु तेजीसे एक भी हो रहा है,और अपनी शक्ति भी वायुगती से बढा भी रहा है !और संपूर्ण विश्व में संगठित भी हो रहा है !
जो भविष्य में ऐसे धर्म पर आघात करनेवाले,दुत्कारी जहरीले साँपों का फन तुरंत कुचल देगा !

और एक बात…राम और कृष्ण को समाप्त करने सपना देखने वाले अनेक दुराचारी आज तक पैदा हुए और मिट्टी में मिल गये !
तो दिल्ली के इस महाठग के नजदीकी का कौनसा अस्तित्व रहेगा ?

साथीयों,
हमें कानूनी तौर पर संपूर्ण देश में ऐसे भयंकर हाहाकारी, तथा उन्मादियों के खिलाफ एक प्रचंड शक्तिशाली जनआंदोलन खडा करना है !
ता की कोई भी व्यक्ति हिंदु धर्म, संस्कृति, देवीदेवता, महापुरुष, संतों पर,गलती से भी बूरा ना बोल सकें !
और सरकार को इसके लिए तुरंत कानून बनाने के लिए बाध्य करना है !

ऐसे जहर उगलने वाले साँपों को क्षमा करेंगे, तो ये धीरे धीरे अपनी शक्ति बढायेंगे, और हमारे देवीदेवताओं पर,धर्म, संस्कृति पर हमले करेंगे !

इसके लिए, हम सभी को हमारा, हमारे अंदर का दैदिप्यमान ईश्वरी तेज जगाना है !

उठो साथीयों, अत्याचारीयों के खिलाफ संगठित होकर, आवाज बुलंद करों !
समय की यही पूकार है !
हम सभी का ब्रम्हतेज और क्षात्रतेज बढाकर, आसुरिक व्यक्यियों पर,जमकर, कानूनी प्रहार करना है !

हरी ओम्

🙏🕉🚩✅💐🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!