230 Views

बचके रहना !!
✍️ २२९८

विनोदकुमार महाजन

🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔

अजब रीत है दुनियादारी की मित्रों !

मुसिबतों का दौर तो हरेक के जीवन में आता ही है !
किसी को कम किसी को जादा मुसिबतें !
तो किसी के नशीब में जीवनभर के लिए, कभी भी समाप्त नहीं होनेवाले मुसिबतों के पहाड़ !

मुसिबतों के भयंकर क्षणों में हर व्यक्ति परेशान होता है ! मुसिबतों से छूटने का उपाय ढूंढता है ! इधर उधर की भागदौड़ करता है !
और ऐसे क्षणों में अगर कोई आधार देनेवाला मिल भी जाता है तो ? मन आनंदित हो उठता है !

मगर गजब की दुनियादारी में आधार देनेवाले कम मिलेंगे ! दुखदर्द, पीडा देनेवाले, रूलानेवाले बहुत मिलेंगे !

आर्थिक परेशानियों का दौर भी लगभग हरेक के जीवन में आता है ! ऐसे में मन विचलित रहता है ! दुखी रहता है !

मगर प्यारे दोस्तों , कभी कभी भयंकर उल्टापुल्टा भी होता है !
कैसे ?

अगर हम मुसीबतों में किसीका सहारा बनते है तो ?
विचित्र दुनियादारी के अनेक विचित्र लोग भी कभी कभी बडे विचित्र ही निकलते है !
सहायभूत होनेवालों को ,सहारा देनेवालों को ही निगलने की कोशिश करते है !

है ना बडी विचित्र दुनियादारी ?

कभी कभी ऐसा भी अनुभव आता है कि, अगर जरूरत मंदों को पैसा दिया तभी रीश्ता रखते है ! और अगर पैसा नहीं दिया तो ? एक ही क्षण में रीश्ता भी खतम !

केवल पैसों का रीश्ता ! पैसों का प्रेम !

कभी कभी ऐसा भी होता है कि, मुसीबतों में फँसे हुए किसी व्यक्ति को आर्थिक सहयोग किया , और कुछ दिनों बाद उसको पैसा वापिस माँगा तो ?
उल्टी डाँट और उल्टा झगडा ?

तोबा तोबा !

उपकार करनेवाले को ही कुछ लोग ,साँप जैसा डस लेते है !

तो कुछ लोग पैसा न मिलनेपर रीश्ता ही तोड देते है !
मतलब ? केवल पैसों से और पैसों के लिए ही रीश्ता ?

है ना कमाल की दुनियादारी ?

तो ऐसे क्षणों में रीश्ते नाते कैसे रखेंगे ?
इससे बेहतर यही है कि, हमेशा सभी से दूरीयाँ ही बनाके रखना !

कभी कभी ऐसा भी होता है की,
जरूरतमंद पैसा नहीं देनेपर इतने गुस्साई होते है ,और अभद्रता की हदें पार कर देते है और कहते है ,
” पैसा दें , नहीं तो तुझे देख लूंगा ! ”
जैसे उसके बाप का माल है ऐसा अधिकार दिखाते है !

तो इस प्रकार के जालिम जहर का उपाय क्या है आखिर ?

बचके रहना रे बाबा बचके रहना रे ! मतलब की दुनिया से बचके रहना रे !
यही एकमात्र उपाय है !

बडी जालीम है ये दुनियादारी !
और दुनिया के लोग !

तो इसी लिए ?
बचके रहना !!

हरी ओम्

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

( आपको लेख कैसा लगा ? )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!