192 Views

 

 

 

 

 

 

स्थितप्रज्ञ !!
✍️ २३७४

विनोदकुमार महाजन

🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉

सारा सुख दुख
सारा मान अपमान
सारा अमृत जहर
सारा यश अपयश
सारा आनंद क्लेश
सारा पाप पूण्य….

ईश्वर का प्रसाद समझकर
ग्रहण किजिए !
तब…एक मिनट में ही तुम्हारा विचलित मन….
शांत हो जायेगा !!

मगर युंही एक पल में
मन की धारणा ऐसी
नहीं बन सकेगी !

इसके लिए भी सद्गुरु कृपा
और खडतर तपश्चर्या तो
चाहिए ही चाहिए !

यही स्थितप्रज्ञता है !
यही ईश्वर प्राप्ती भी है !
यही ईशत्व है !
यही दिव्यत्व है !
यही मोक्ष है !
यही जन्म मृत्यु से

मुक्ति भी है !!

मुक्त मैं
अनादी मैं
अनंत मैं

सो … अहम्
सो … अहम्
अहं ब्रम्हास्मी

यही सहास्त्रारचक्र जागृती है !
यही ब्रम्हप्राप्ती भी है !
यही ब्रम्हज्ञान प्राप्ति है !
यही परम शांति का
महाभंडार भी है !!

खुद ईश्वर स्वरूप बन जाना !!

मेरा कुछ भी नहीं है !
मेरा कुछ भी नही था !
सबकुछ ईश्वर का है !
सबकुछ ईश्वरी चरणों पर
सश्रद्ध मन से समर्पित भी है !!

श्रीकृष्ण: शरणं मम
श्रीकृष्ण: शरणं मम

।। श्रीकृष्णार्पणमस्तु ।।

🕉🕉🕉🕉🕉🕉🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!